Home » लखीमपुर खीरी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास

लखीमपुर खीरी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी के कुंभी में देश के पहले बायो पॉलिमर संयंत्र का शिलान्यास किया।

सीएम योगी ने कहा कि एक ओर पूरी दुनिया प्रयागराज महाकुंभ में भागीदार बन रही है, वहीं आज कुंभी में ही आपने महाकुंभ रच दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे यहां आना 11 बजे था, लेकिन दो घंटे पहले नौ बजे ही आ गया।

गोला के बाद प्रयागराज जाना है।
लोगों की भीड़ देखकर सीएम योगी ने कहा कि यह दृश्य अपने आप में अद्भुत है। कुंभी में निवेश का महाकुंभ नजर आ रहा है। 2850 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला प्लांट अपनी तरह का यह पहला निवेश है।

इसके लिए बलरामपुर चीनी मिल लिमिडेट और लखीमपुर खीरी के लोगों को बधाई।
बता दें कि बलरामपुर चीनी मिल लिमिटेड द्वारा यह संयंत्र 2850 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यह जैविक तरीके से पॉलिमर उत्पादन का कार्य करेगा।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More