Home » त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, दुर्ग में मतदान दल वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का अंतिम चरण, दुर्ग में मतदान दल वाहनों को हरी झंडी दिखा कर किया गया रवाना

by Bhupendra Sahu

धमधा विकासखंड के 308 मतदान केंद्रों में 23 फरवरी को होगा मतदान
दुर्ग। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार एडीएम अरविन्द एक्का ने शनिवार को मतदान सामग्री वितरण केन्द्र चंदूलाल चंद्राकार शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय धमधा पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल अधिकारियों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग हरवंश मिरी, एसडीएम धमधा सोनाल डेविड, एसडीएम भिलाई महेश सिंह राजपूत एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More