Home » अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार

अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार

by Bhupendra Sahu

अरुणाचल ।   प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया है। वहीं, दिल्ली के लोगों कों जहरीली हवा से थोड़ी राहत मिल सकती है। हालांकि, दिल्ली सहित कई राज्यों में पारा बढ़ा हुआ है और ठंड का एहसास खत्म सा हो रहा है। 12 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान रिज में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि यहां न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में सामान्य तापमान से 1.4 डिग्री ज्यादा है।

राष्ट्रीय राजधानी में आर्द्रता 36 से 80 प्रतिशत के बीच रही। इस बीच, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 210 रहा जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवाएं चलने तथा अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 और 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More