Home » प्रयागराज महाकुंभ : सीएम साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों व सांसदों ने लगाई पवित्र संगम में आस्था की डुबकी

प्रयागराज महाकुंभ : सीएम साय सहित छत्तीसगढ़ के मंत्री, विधायकों व सांसदों ने लगाई पवित्र संगम में आस्था की डुबकी

by Bhupendra Sahu

पुण्य स्नान के साथ सीएम साय ने की छत्तीसगढ़ के खुशहाली व सुख समृत्रद्धि की कामना
प्रयागराज/रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल रमेन डेका के साथ तमाम मंत्रियों, विधायकों व सांसदों ने गुरुवार को प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उनकी पत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रही। सीएम साय के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह भी अपनी पत्नी वीणा सिंह व पुत्र अभिषेक सिंह के साथ पवित्र संगम में डुबकी लगाई। मुख्यमंत्री साय ने मंत्रीमंडल के अपने सदस्यों के साथ तीर्थराज प्रयाग के त्रिवेणी संगम में पुण्य स्नान करने और समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री, विधायक व सांसद गुरुवार सुबह रायपुर के विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना हुए। सुबह 8:25 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से प्रयागराज के लिए रवाना हुए और 9:40 बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पर पहुंचें। प्रयागराज एयरपोर्ट पर उत्तर प्रदेश के प्रयशासनिक अफसरों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी का स्वागत किया। प्रयागराज एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मेहमानों को 5 इलेक्ट्रिक बसों के माध्यम से त्रिवेणी संगम ले जाया गया। नदी नट पर पहुंचने के बाद सीएम साय सहित सभी ने नाव के जरिए संगम में पहुंचे और वहां पर पवित्र संगम में स्नान किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए।

सीएम साय ने की महाकुंभ के आयोजन की सराहना
महाकुंभ में स्नान के बाद सीएम साय ने आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व का यह सबसे बड़ा मेला है जिसमें अब तक 48 करोड़ लोगों ने स्नान किया। महाकुंभ हमारी आस्था व सनातन संस्कृति का प्रतीक है। सीएम साय ने कहा कि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमें, हमारे पूरे मंत्रीमंडनल व विधायक सांसदों को महाकुंभ आने का निमंत्रण भेजा था। उनके निमंत्रण पर यहां आए और पवित्र संगम में स्नान का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री साय के साथ महाकुंभ में राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल, मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री टंकराम वर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह, सांसद चिंतामणि महाराज, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सरोज पाण्डेय, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक रिकेश सेन, विधायक ईश्वर साहू आदि ने भी पवित्र संगम में स्नान किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More