Home » कर्णेस्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

कर्णेस्वर में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

by Bhupendra Sahu

नगरी :- कर्णेस्वर मेला में माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने महानदी व बालका नदी के संगम में पुन्नी स्न्नान कर कर्णेस्वर महादेव सहित विभिन्न देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया।मंगलवार की मध्य रात्रि से ही दूर दूर से आये सैकड़ो ग्रामीण जन , साधु संतों, देवी देवताये ,अपने देव विग्रह सहित महानदी व बालका नदी के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कर्णेस्वर महादेव ,राम जानकी सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया यह सिलसिला बुधवार दिन भर चलता रहा ।परम्परा अनुसार मन्दिर में आये देवी देवताओं को ट्रस्ट द्वारा मड़ई के लिये सुपारी चावल भेट कर आमन्त्रण दिया ।कर्णेस्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट व प्रशासन पूरी चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटी रही।मंगलवार की शाम को संगम स्न्नान घाट में चित्रोत्पला महानदी की पूजा अर्चना कर ट्रस्ट ने प्रथम दीप दान किया व कर्णेस्वर महादेव की पूजा अर्चना से पांच दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ ।छिपली पारा टिकरी वाली के पुजारी ने खम्बेस्वरी में ध्वजा चढ़ाया। मंदिर परिसर स्थित विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना हुआ।सतनामी समाज ने जैतखाम में पालो चढ़ाकर बाबा जी को याद किया,कुम्हार समाज ने विष्णु भगवान,निषाद समाज ने राम सीता निषाद राज व पटेल समाज ने माता शाकम्भरी की पूजा अर्चना किया।

रामाराव बघेल द्वारा परम्परा अनुसार पुन्नी स्नान करने आये श्रद्धालुओं को संगम घाट के पास प्रसादी वितरण किया ।मंगलवार की रात्रि को पण्डवानी का लोगों ने अच्छा लुत्फ उठाया।गुरुवार को देव मड़ई है जिसमें सिहावा अंचल सहित उड़ीसा व बस्तर के देवी देवता आंगा आदि अपने पूरे स्वरूप में अपनी उपस्थिति प्रदान कर परम्परा अनुसार मेले की परिक्रमा करेंगे। लोगों के मनोरंजन के लिये रात्रि में लहर गंगा अर्जुन्दा पुराणिक साहू कृत छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

हर साल की तरह श्रद्धालुओं की संख्या बहुतायत रही । जिसके लिये ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,संरक्षक विधायक अम्बिका मरकाम, कैलाश पवार,उपाध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, सह सचिव राम भरोसा साहू, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,गगन नाहटा,नागेंद्र शुक्ला, शिव कुमार परिहार, योगेश साहू ,रवि दुबे,सचिन भंशाली,,भरत निर्मलकर ,कैलाश प्रजापति,,कलम सिंह पवार,उत्तम साहू,कोमल श्रीमाली, रवि ठाकुर,कैलाश प्रजापति, नोहर साहू,आनंद अवस्थी ,रामलाल नेताम प्रकाश बेश राकेश चौबे,महेन्द्र कौशल, ललित निर्मलकर,रामभरोसे साहू छबि ठाकुर ,आनंद अवस्थी ,रवि भट्ट, हनी कश्यप, अनुरुद्ध साहू के एन पांडेय, प्रदीप जैन,नन्द यादव,रामगोपाल साहूदीपक यदु, ,डोमार मिश्रादुर्गेश साहू,हेमन्त पूरी गोस्वामी, खम्मन आडिल, प्रकाश सर्व, पंकज ध्रुव, मनोहर मानिक पूरी,मनोज गुप्ता, कुलेश साहू,हेमु साहू,प्रवीण गुप्ता,अमर सिंह पटेल,कमलेश मिश्रा, अंजोर निषाद प्रेमलता नागवंशी,प्रताप सुरेशा,उत्तम साहू,होरी लाल पटेल,मोहन पुजारी, मिलेश साहू,पेमन स्वर्णबेर, ईश्वर जांगड़े किशन गजेन्द्र, अकबर कश्यप,लखन ध्रुव,भानु साहू,सहित प्रशासन आदि जुटे रहे

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More