Home » कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थाओं का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने शैक्षणिक संस्थाओं का किया निरीक्षण

by Bhupendra Sahu

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति आज मानपुर के दौरे पर रही। इस दौरान कलेक्टर ने मानपुर में बन रहे नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन निर्माण में उपयोग में होने वाले सभी सामग्री गुणवत्ता युक्त होनी चाहिए। निर्माण कार्य में गति लाने और समय सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने यहां विद्यार्थियों के अध्ययन कक्ष, विज्ञान संकाय के प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसी को विद्यालय परिसर, खेल मैदान परिसर में समतलीकरण करने के साथ ही सुसज्जित बनाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि मानपुर में 38 करोड़ रुपए की लागत से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जा रहा है। विद्यालय का निर्माण हो जाने से कक्षा 06 से 12वीं तक के बालक एवं बालिका आवासीय विद्यालय में निवास करने के साथ ही गुणवत्तायुक्त अध्ययन करेंगे। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए सुसज्जित माहौल में शिक्षा ग्रहण के साथ ही सुविधा युक्त आवासीय विद्यालय में अध्ययन करने का सुनहरा अवसर मुहैय्या होगा। यह विद्यालय वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति होगी। वनांचल एवं नक्सल क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उत्कृष्ट शिक्षा अध्ययन करने का अवसर मिलेगा।

कलेक्टर प्रजापति ने मानपुर में संचालित शासकीय प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रावास में उपलब्ध संसाधन, सुविधा की जानकारी ली। विद्यार्थियों के लिए शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए आर ओ की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक को विद्यार्थियों को सही समय पर पोषण युक्त भोजन वितरित करने के निर्देश दिए। छात्रावास एवं परिसर पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और समय-समय पर छात्रवासी बालकों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More