Home » केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सफाई कर्मचारियों के आवास का उठाया मुद्दा

केजरीवाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सफाई कर्मचारियों के आवास का उठाया मुद्दा

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले सभी दल चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इस बीच आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को एक और चिट्टी लिखी है। अपनी चिट्ठी में उन्होंने सफाई कर्मचारियों के आवास का मुद्दा उठाया है। उन्होंने पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में कहा है कि सफाई कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद सरकारी आवास खाली करना पड़ता है। इसके बाद वह खुद का घर नहीं खरीद पाते हैं। केजरीवाल ने पत्र के माध्यम से ऐसे लोगों के लिए जमीन की मांग की है, जिसपर आप सरकार आवास बना सके।

सफाई कर्मचारी स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़

अपने पत्र में केजरीवाल ने लिखा है, ‘मैं NDMC और MCD क्षेत्रों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के एक अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। ये कर्मचारी हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे नौकरी के दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवासों में रहते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें ये घर खाली करने पड़ते हैं। वे अपना खुद का घर खरीदने या दिल्ली में महंगे किराये पर घर लेने में असमर्थ होते हैं, जिससे वे और उनके परिवार असुरक्षित स्थिति में आ जाते हैं।’

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More