Home » सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का किया उद्घाटन

सोनिया गांधी ने कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का किया उद्घाटन

by Bhupendra Sahu

नई दिल्ली । कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने बुधवार को पार्टी के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन किया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद राहुल गांधी और पार्टी के अन्य प्रमुख नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस के नए मुख्यालय का नया पता ‘इंदिरा गांधी भवन’ 9ए, कोटला रोड होगा। यह दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से करीब 500 मीटर दूर है। इस भवन का निर्माण सोनिया गांधी के पार्टी अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान शुरू हुआ था।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हम बहुत महत्वपूर्ण समय पर अपने नए मुख्यालय का उद्घाटन कर रहे हैं। यह इमारत कोई आम नहीं है। यह हमारे देश की मिट्टी से निकली है, करोड़ों लोगों की मेहनत और त्याग का परिणाम है। यह पार्टी हमेशा मूल्यों के एक विशेष समूह के लिए खड़ी रही है, और हम उन मूल्यों को इस इमारत में देख सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन का प्रतिफल हमारा संविधान है, जिसकी कल मोहन भागवत ने परोक्ष रूप से आलोचना की जब उन्होंने कहा कि संविधान हमारी स्वतंत्रता का प्रतीक नहीं है। मोहन भागवत हर दो-तीन दिन में देश को यह बताने का साहस करते हैं कि वे स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More