Home » विष्णु की पाती पाकर किसानों में उमंग एवं उत्साह

विष्णु की पाती पाकर किसानों में उमंग एवं उत्साह

by Bhupendra Sahu

राजनांदगांव । खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महापर्व अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। जिले में अब तक 75 हजार 317 किसानों से 3724425.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 859 करोड़ 3 लाख 65 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है।

शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले में जनादेश परब मनाया जा रहा है। किसानों में कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी होने पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद कहा। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मुख्यमंत्री की विष्णु की पाती दी गई, जिसे पढ़कर किसानों में उमंग एवं उत्साह है। किसानों ने कहा कि सरकार किसानहितैषी है तथा किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों को धान के दो वर्ष की बकाया बोनस राशि भी दी है।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More