Home » तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग

तीन बच्चों की मां पर सवार हुआ आशिकी का भूत, भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी; 5 साल से था प्रेम प्रसंग

by Bhupendra Sahu

नवगछिया। जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां भीड़ ने तीन बच्चों की मां की एक कुंवारे लड़के से शादी करा दी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच 5 साल से अफेयर चल रहा था। महिला 3 बच्चों की मां है और वो अपने पति को छोड़ चुकी है। तीनों बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते हैं। शादी के बाद महिला को उसके नए पति के साथ घर भेज दिया गया। मामला नवगछिया के हडिय़ा पट्टी बाजार इलाके का है। लड़के का नाम शिव मंडल है, जो गोड्डा का रहने वाला है। वहीं, महिला लखीसराय की रहने वाली है। पांच साल से था अफेयर
जानकारी के मुताबिक, शिव का ननिहाल लखीसराय में है, जहां महिला का ससुराल है। 5 साल पहले पहली बार जब शिव आया था, तब महिला से उसकी बातचीत हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे थे। दोनों के अफेयर को अब 5 साल हो चुके हैं। महिला अब शिव के साथ ही अपना बाकी जीवन बिताना चाहती है। जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले शिव अपने ननिहाल आया था। यहां से शिव और महिला झारखंड के लिए निकल गए। वे दोनों नवगछिया स्टेशन से झारखंड के लिए ट्रेन पकडऩे वाले थे।
भीड़ ने पकड़कर करा दी शादी
निकलने से पहले ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। दोनों के बीच झगड़ा देख भीड़ जुट गई और दोनों को पकड़ लिया। महिला से पूछा गया, तो उसने सारी कहानी बयां कर दी। इसके बाद भीड़ ने दोनों को पकड़ लिया और घाट ठाकुरबाड़ी परिसर ले गए। यहां मंदिर के पुजारी ने भीड़ समेत महिला और लड़के को बाहर भेज दिया। इसके बाद भीड़ के दबाव में बीच सड़क पर शिव से महिला की मांग में सिंदूर डलवाया गया। दोनों ने इस शादी पर अपनी सहमति दी और शिव ने कहा कि वो अब महिला को नहीं छोड़ेगा और उसे अपने घर लेकर जाएगा।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More