Home » शिंदे की जरूरत पूरी हो चुकी है इसलिए उनको फेंक दिया गया:संजय राउत

शिंदे की जरूरत पूरी हो चुकी है इसलिए उनको फेंक दिया गया:संजय राउत

by Bhupendra Sahu

मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने के बाद शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बड़ा दावा किया।उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, एकनाथ शिंदे का युग अब खत्म हो गया है, जो केवल 2 साल का था। उनकी जो जरूरत थी, वो पूरी हो गई है। अब उनको फेंक दिया गया है। मैं आपको बताना चाहता हूं कि शिंदे अब इस राज्य के कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे।
राउत ने दावा किया, ये लोग (भाजपा) शिंदे की पार्टी भी तोड़ सकते हैं। ये एक लाइन रही है भाजपा की राजनीति की, जो उनके साथ काम करते हैं उनकी पार्टी तोड़ देते हैं या खत्म कर देते हैं। आज से देवेंद्र फडणवीस राज्य के मुख्यमंत्री हैं, उनके पास बहुमत है, लेकिन बहुमत के बावजूद ये 15 दिन से सरकार नहीं बना पा रहे थे। इसका मतलब महायुति में गड़बड़ है, जो कल से दिखेगी।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More