Home » देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री, कल होगा शपथ ग्रहण समारोह

by Bhupendra Sahu

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के 11 दिन बाद आखिरकार नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री होंगे।आज मुंबई में भाजपा के कोर समिति की बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लग गई है। विधायक दल की बैठक जारी है।खबर है कि फडणवीस आज ही राजभवन जाकर विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौपेंगे। 5 दिसंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।एम्ब
भाजपा ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था।भाजपा कोर समिति की बैठक में फडणवीस के नाम का प्रस्ताव लाया गया। सुधीर मुनगंटीवार और चंद्रकांत पाटिल ने फडणवीस के नाम का प्रस्ताव रखा और पंकजा मुंडे ने इसका समर्थन किया।अब महायुति के विधायक दल की बैठक होगी। इसमें फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
कल यानी 5 दिसंबर को फडणवीस तीसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।वे सबसे पहले अक्टूबर, 2014 में मुख्यमंत्री बने थे। तब वे राज्य के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री थे।दूसरे बार उन्होंने 23 नवंबर, 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। हालांकि, उनकी ये सरकार केवल 80 घंटे ही चल सकी और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।अब वे तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं।
27 नवंबर को कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी से लगभग खुद को बाहर कर दिया था।उन्होंने कहा था, मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन कर कहा था कि हमारे बीच कोई अड़चन नहीं है। आप जो भी फैसला लेंगे, वो हमें मंजूर होगा। हम एनडीए का हिस्सा हैं। अगर भाजपा के लिए लेते हैं फैसला, या किसी के लिए फैसला लेते हैं हमें मंजूर होगा। मुझे भाजपा की सरकार से कोई दिक्कत नहीं है।
28 नवंबर की देर रात दिल्ली में महायुति के प्रमुख नेताओं देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार के बीच बैठक हुई थी। इसमें गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे।शाह के साथ बैठक से पहले फडऩवीस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सांसद सुनील तटकरे के आवास पर अजित पवार से अलग से मुलाकात की थी। हालांकि, इस बैठक में कुछ मुद्दों को लेकर सहमति नहीं बन सकी थी।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावी नतीजों में शिवसेना, भाजपा और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के महायुति गठबंधन ने 235 सीटें जीती हैं।भाजपा को 132, शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीटें मिली हैं।गठबंधन में शामिल छोटी पार्टियों ने भी 5 सीटों पर जीत हासिल की है।वहीं, विपक्षी महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को 20, कांग्रेस को 16 और एनसीपी (शरद पवार) को 10 सीटें मिली हैं।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More