Home » एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दिया

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दिया

by Bhupendra Sahu

मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं।राज्यपाल ने अगली सरकार के शपथ लेने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री नियुक्त किया।

इससे पहले 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पार्टी कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की जनता का आभार जताया था।

महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 20 नवंबर को वोट डाले गए थे। प्रदेश में महायुति गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी ने 149 सीटों पर चुनाव लड़ा है, वहीं शिवसेना (शिंदे) ने 81 सीटों पर और अजित पवार की एनसीपी 59 सीटों पर प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। महायुति में शामिल भाजपा ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है।

वहीं, महा विकास अघाड़ी में शामिल शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने सबसे अधिक 20 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 16 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) को 10 सीटों पर जीत मिली है। समाजवादी पार्टी ने दो सीटें जीती हैं जबकि अन्य के खाते में 10 सीटें आई हैं।

 

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More