Home » ऋषभ पंत बने सबसे तेज 2,500 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर

ऋषभ पंत बने सबसे तेज 2,500 टेस्ट रन पूरे करने वाले भारतीय विकेटकीपर

by Bhupendra Sahu

0-भारत बनाम न्यूजीलैंड
नईदिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के चौथे दिन बेहतरीन बल्लेबाजी की।वह चायकाल से पहले 105 गेंदों में 9 चौके और 5 छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान पारी का 48वां रन बनाते ही उनके टेस्ट क्रिकेट में 2,500 रन पूरे हो गए।वह सबसे तेज यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बने हैं।आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।
पंत ने 36वें टेस्ट की 62वीं पारी में अपने 2,500 टेस्ट पूरे किए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 69 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।सूची में फारुख इंजीनियर तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 82 पारियों में यह कारनामा किया था।पंत अब तक अपनी पारी में 5 चौके और 3 छक्के जड़ चुके हैं और सरफराज खान के साथ 113 रन की साझेदारी निभा चुके हैं।
पंत ने साल 2018 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टेस्ट क्रिकेट करियर का आगाज किया था।उन्होंने अब तक 36 टेस्ट की 62 पारियों में लगभग 44.75 की औसत के साथ 2,551 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 6 शतकों के अलावा 12 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159* रन है।इसी तरह वह विकेट के पीछे 136 शिकार भी कर चुके हैं, जिसमें 122 कैच और 14 स्टम्प्स शामिल है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More