Home » किसी प्रोजेक्ट के लिए शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने मिलाया हाथ?

किसी प्रोजेक्ट के लिए शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी ने मिलाया हाथ?

by Bhupendra Sahu

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों बहनों में अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। अब चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इन दोनों ने किसी खास प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दरअसल, शिल्पा और शमिता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे दोनों के साथ काम करने की खबरों को बल मिला। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में फैंस को एक संकेत दिया है।

अभिनेत्री शिल्पा ने वीडियो शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा, दिल थामकर बैठिए…क्योंकि बहुत जल्द आ रही है…मुंकी और टुंकी। उनके इस पोस्ट के बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट के बारे में संकेत दिया है। शेयर किए गए वीडियो में दोनों बहनें मस्ती के मूड में नजर आईं। इस वीडियो में शिल्पा का हाव-भाव देखने लायक है, वहीं शमिता ने अपने हाथों को हिलाते हुए पोज दिया।
शिल्पा और शमिता ने फिल्म फरेब में एक साथ काम किया है। यह थ्रिलर ड्रामा फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। दीपक तिजोरी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म के बाद शिल्पा और शमिता की जोड़ी को सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों किस प्रकार के प्रोजेक्ट में नजर आएंगी।
पिछला साल शिल्पा के परिवार के लिए मुश्किल समय रहा था। पोर्नोग्राफी केस के मामले में शिल्पा के पति राज कुंद्रा के जेल जाने के बाद उनकी निजी जिंदगी विवादों में आ गई थी। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म हंगामा 2 के बायकॉट की बात भी चली थी। हालांकि, इस मामले में काफी समय पहले कुंद्रा को जमानत मिल गई। अब धीरे-धीरे शिल्पा की जिंदगी पटरी पर आ रही है। मुश्किल समय में भी शमिता ने शिल्पा का साथ दिया।
शिल्पा ने करियर की शुरुआत फिल्म बाजीगर से की थी। पहली फिल्म से ही वह दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं। शिल्पा की अगली सफल फिल्म परदेसी बाबू थी, जो 1998 में रूपहले पर्दे पर आई थी। धड़कन एक ऐसी फिल्म है, जिसके जरिए शिल्पा ने लाखों प्रशंसकों की धड़कनें बढ़ा दी थीं। वह अपनी आगामी फिल्म सुखी में जल्द नजर आने वाली हैं। वह टीवी सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स में भी नजर आएंगी।
बिग बॉस 15 में शामिल होकर शमिता ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। खासकर अभिनेता राकेश बापट के साथ रिलेशनशिप को लेकर वह चर्चा में रहती थीं। हालांकि, अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है।
००

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More