Home » नहीं मिस की जा सकती शार्दुल की ये बॉलिंग

नहीं मिस की जा सकती शार्दुल की ये बॉलिंग

by Bhupendra Sahu

लखनऊ। क्रिकेट के मैदान में टीम इंडिया के फास्ट बॉलर शार्दुल ठाकुर ने एक बार अपना करिश्माई गेंदबाजी का जलवा दिखाया है। ‘लॉर्ड शार्दुलÓ के नाम से मशहूर इस गेंदबाज ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को अपने जाल में ऐसा फंसाया कि बल्लेबाज के भी होश उड़ गए। दरअसल, भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। लखनऊ के स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी।

यहां से अफ्रीकी टीम ने संभलकर खेलना शुरू किया, लेकिन शार्दुल ने अफ्रीकी बल्लेबाजों को हैरान-परेशान करते हुए चारों खाने चित कर दिया। शार्दुल ने अपना पहला शिकार जानेमन मलान को बनाया। मलान 22 रन बनाकर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट हो गए। यहां से अफ्रीकी टीम संभलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन शार्दुल ने दूसरा झटका देते हुए इस बार अफ्रीकी कप्तान टेम्बा बावुमा को अपना शिकार बनाया और पारी के 15वें ओवर की आखिरी बॉल पर बावुमा को क्लीन बोल्ड किया। मैच का अब ये रोमांचक क्लिप सोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
00

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More