Home » पारदर्शी, धान खरीदी व्यवस्था से सरगुजा के किसान सहजता से बेच रहे हैं धान

पारदर्शी, धान खरीदी व्यवस्था से सरगुजा के किसान सहजता से बेच रहे हैं धान

by Bhupendra Sahu

रायपुर धान खरीदी के दौरान सरगुजा जिले में विभिन्न उपार्जन केन्द्रों में किसानों की संतुष्टि लगातार देखने को मिल रही है। ग्राम पंचायत थोर के किसान श्री गोरेलाल राजवाड़े केशवपुर धान उपार्जन केंद्र में अपना धान बेचने पहुंचे, जहां उन्होंने खरीदी व्यवस्था की खुलकर सराहना की।

किसान गोरेलाल राजवाड़े ने बताया कि समिति से टोकन कटाने में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई और यह प्रक्रिया पूरी तरह सहज एवं सुगम है। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में पहुंचते ही सेवा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध मिल जाती हैं, जिससे धान की खरीदी बिना किसी परेशानी के सुनिश्चित हो रही है। श्री राजवाड़े ने अपने पहले टोकन में 46 क्विंटल धान बेचा है। उन्होंने बताया कि खेत और खलिहान में रखा बाकी धान भी थ्रेसरिंग होते ही बेचने आएंगे। उन्होंने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह व्यवस्थित होने से किसान निश्चिंत होकर खरीदी केंद्र पहुंच रहे हैं।

किसान गोरेलाल राजवाड़े ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में किसानों को धान का सर्वाधिक दाम 3100 प्रति क्विंटल मिल रहा है, जिससे क्षेत्र के किसानों में काफी खुशी है। उन्होंने कहा कि यह मूल्य न केवल किसानों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रहा है, बल्कि पूरे परिवार की आजीविका में भी बड़ा सहारा बन रहा है। किसान गोरेलाल राजवाड़े ने सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share with your Friends

Related Articles

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More